बंद घरों को चोर बना रहे निशाना, नकद समेत लाखों की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
बंद घरों को चोर बना रहे निशाना, नकद समेत लाखों की संपत्ति चोरी

बंद घरों के में चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का कोई गिरोह सक्रिय है, जो बंद घरों को निशाना बना रहा है

विज्ञापन

दाउदनगर.

शहर के बंद घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. होता यह है कि अपने घर को बंद कर गृहस्वामी काम-धंधा करने के लिए बाहर या अन्य राज्यों में निवास करते हैं और ऐसा लगता है कि अब बंद घर ही चोरों का टारगेट बनते जा रहे हैं. अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे ऐसा लगता है कि बंद घरों के में चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का कोई गिरोह सक्रिय है, जो बंद घरों को निशाना बना रहा है. ऐसा मामला वार्ड संख्या 10 कांदुराम की गड़ही मुहल्ले में एक बंद घर में सामने आया है,जहां चोरी की घटना हुई है. इस घर में चोरी की घटना कब हुई यह किसी को नहीं पता है. गृहस्वामी व्यवसाय के लिए कोलकाता में रहते हैं और घर बंद रहता है. लगभग छह महीने बाद गृह स्वामी अपने घर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला. गृहस्वामी रंजीत साव द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि जब घर में गये तो अंदर घर में दो कमरे का दरवाजा उखाड़ा हुआ देखा. कमरे का सामान बिखरा हुआ था. अज्ञात चोरों द्वारा लगभग पांच लाख रुपए कीमत का जेवरात और 72 हजार नगद चुरा लिए गये हैं. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन