पथरा में डॉ भीमराव आंबेडकर प्लस टू आवासीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन
पथरा में डॉ भीमराव आंबेडकर प्लस टू आवासीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ

निर्मााण के लिए निकाली गयी पुन: निविदा, 46,8 करोड़ से कराया जायेगा भवन का काम

विज्ञापन

अंबा. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देव प्रखंड के पथरा गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर प्लस टू आवासीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. चिह्नित भूमि के सीमांकन के उपरांत विभाग द्वारा पुनः निविदा की कार्रवाई की गयी है. गौरतलब है कि 14 नवंबर 2024 को मंत्री परिषद की बैठक में उक्त निर्माण के लिए 46 करोड़ 7 लाख 97000 की रुपये की स्वीकृति मिली थी. स्वीकृति मिलने के उपरांत ही भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी. परंतु भूमि का सीमांकन नहीं होने के कारण निविदा स्थगित कर दिया गया था. लोगों द्वारा उक्त भूमि वन विभाग का होना बताया जा रहा था. डीएम की पहल पर अंचल अधिकारी देव द्वारा भूमि का सीमांकन कराया गया है. इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण की दिशा में अग्रसर कार्रवाई करते हुए पुनः टेंडर प्रकाशित की गयी है. यह कार्य कुटुंबा विधायक राजेश कुमार के प्रयास से हुआ है. विधायक के निजी सहायक रामपति राम ने बताया कि इसके लिए विभाग को पत्र लिखा था. इसके बावजूद भी जब सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने में विलंब हुई तो पिछले वर्ष विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा था, जिसके जवाब में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री द्वारा जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन प्राप्त हुआ था.

720 आसन वाला होगा विद्यालय

डॉ भीमराव आंबेडकर प्लस टू आवासीय विद्यालय 720 आसन वाला होगा. यहां इंटर तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रहने खाने की व्यवस्था भी होगी. नामांकित बच्चे विद्यालय परिसर में ही रहकर पढ़ाई करेंगे. एक ही कैंपस में बच्चों को हर तरह की गतिविधि करने का मौका मिलेगा. इससे उनके शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने से लोगों में हर्ष है. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष जताते हुए कहा कि विधायक द्वारा निरंतर प्रयास किए जाने से हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराये जा रहे हैं.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में 720 बेडेड डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाना है. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो विद्यालय की स्वीकृति मिली है. देव के पथरा से पूर्व कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत पहरा गांव में डा अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति मिली थी, जिसका निर्माण कार्य गांव जारी है. उक्त विद्यालय में बच्चों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त में शिक्षा के साथ-साथ आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन