दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम, घर में मातम का माहौल

Updated at : 02 May 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम, घर में मातम का माहौल

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस के समीप पुनपुन नदी पुल पर अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस के समीप पुनपुन नदी पुल पर अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. युवक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी टूना सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि दीपक 29 अप्रैल यानी मंगलवार को अपने घर से बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर के एक मैरिज हॉल में अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने गया था. शादी समारोह से रात में वापस अपने घर लौटने के दौरान सिरिस के समीप पुनपुन नदी पुल पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था. जानकारी मिली कि वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने वहां से भी रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे लेकर पटना के एक अस्पताल जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने अपना दम तोड़ दिया. दीपक की मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूर पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया. घटना की सूचना पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण उर्फ सोनू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और रोते-बिलखते परिजनों को समझा बूझाकर शांत कराया. वहीं उन्होंने सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की और परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया. सोनू सिंह ने बताया कि घटना बहुत दुखद है. इस दुखद घड़ी में पूरा लोजपा (रामविलास) परिवार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है. परिजनों को हर संभव मदद किया जाएगा. जानकारी मिली कि मृतक दो भाइयों में छोटा था. उसके दो पुत्र वह एक पुत्री है. घटना के बाद से पत्नी शिंपी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. बारुण थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. इसकी जानकारी परिजनों द्वारा मिल चुकी है. फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन