घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

Updated:
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

AURANGABAD NEWS.दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी गांव के नहर पर स्थित मकान में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान शिव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजय सिंह के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी गांव की घटना, पुलिस कर रही आत्महत्या की जांच

घर से मिली सुसाइड नोट, अपने आप को ठहराया आत्महत्या का दोषी

प्रतिनिधि, दाउदनगर

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी गांव के नहर पर स्थित मकान में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान शिव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजय सिंह के रूप में की गयी है. घटना शनिवार की रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार युवक किचन रूम में लगे पंखे के हुक में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर झूल गया. वैसे, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक कारण पारिवारिक कलह भी माना जा रहा है. परिजन जब उसे फांसी के फंदे से झूलते देखा तो रोने-बिलखने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार,अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सूत्रों से पता चला कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें लिखा है कि भाई आपसे लड़कर बहुत गलती की. सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए अपने-आपको दोषी ठहराया है.

एफएसएल की टीम करेगी जांच-पड़ताल

थानाध्यक्ष ने घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है. इधर पुलिस ने किचन रूम को सील कर दिया है. बताया गया कि एफएसएल की टीम आकर जांच-पड़ताल करेगी. घटना के बाद मृतक की पत्नी, मां, पिता, बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर के पास पहुंचे और दुख व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन