ePaper

पहले विधायक संत पदारथ के नाम पर बेल मोड़ का हुआ नामकरण

Updated at : 07 Sep 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पहले विधायक संत पदारथ के नाम पर बेल मोड़ का हुआ नामकरण

ओबरा के पहले विधायक रहे संत पदारथ के नाम अब बेल मोड़ जाना जायेगा. बेल मोड़ का नामकरण संत पदारथ के नाम पर रविवार को किया गया

विज्ञापन

ओबरा. ओबरा के पहले विधायक रहे संत पदारथ के नाम अब बेल मोड़ जाना जायेगा. बेल मोड़ का नामकरण संत पदारथ के नाम पर रविवार को किया गया. इस दौरान ओबरा के पूर्व विधायक सह स्वराज पार्टी अध्यक्ष सोम प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस नामकरण का प्रस्ताव ओबरा निवासी स्वराज पार्टी के कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद ने जनसभा के दौरान दिया था. कामता प्रसाद ने कहा कि ओबरा में बेल मोड़ के नाम से दो जगह रहने पर प्रायः लोग दिग्भ्रमित हो जाते हैं कि कौन-सा बेल मोड़. इसलिये बेल गांव के पास स्थित चौक का नामकरण ओबरा विधानसभा के प्रथम विधायक रहे संत पदारथ के नाम पर किया जाये. इसके बाद सभी की सहमति से इस चौक का नाम संत पदारथ चौक रखा गया. मौके पर स्वराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कुमुद रंजन, संगठन महामंत्री अरविंद जायसवाल, पार्टी कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जयनंदन पासवान, शिवपूजन राम, ललन सिंह, रामविलास सिंह, लक्ष्मण पासवान, अंजनी कुमार, श्रीकृष्ण यादव, मनोज यादव, अरुणजय कुमार, बिंदेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन