वरीय महिला अधिवक्ता आशा कुमारी की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :20 Aug 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
वरीय महिला अधिवक्ता आशा कुमारी की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता रामप्रवेश ठाकुर ने दिवंगत एपीपी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिला विधिक संघ की एपीपी वरीय महिला अधिवक्ता आशा कुमारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण चित्रगुप्त नगर वार्ड 19 में वरीय अधिवक्ता रामप्रवेश ठाकुर के आवास पर प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता, जिला जज चतुर्थ आनंद भूषण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता रामप्रवेश ठाकुर ने दिवंगत एपीपी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. इससे पहले जिला विधिक संघ में दिवंगत एपीपी वरीय महिला अधिवक्ता आशा कुमारी की तृतीय पुण्यतिथि मनायी गयी और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनारायण सिंह, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव नागेंद्र सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता कमला प्रसाद, इंद्रदेव यादव, प्रदीप कुमार, नृपेश्वर नारायण सिंह देव, अधिवक्ता सतीश स्नेही, नीरज कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल कुमार, अवधेश पासवान, अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह, स्नेह लता, देवानंद, संजय सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, उदय ठाकुर, अमित कुमार, गरिमा भारती, प्रति शर्मा, मंटू ठाकुर, विजय ठाकुर, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन