ePaper

जेवर चमकाने की बात कह महिला की सोने की चेन उड़ाया ठग

Updated at : 08 Sep 2025 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
जेवर चमकाने की बात कह महिला की सोने की चेन उड़ाया ठग

रफीगंज शहर के अब्दुलपुर में बर्तन व जेवर चमकाने के नाम पर ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज शहर के अब्दुलपुर में बर्तन व जेवर चमकाने के नाम पर ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में 55 वर्षीया रमाती देवी ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक आये और मुहल्ले में बर्तन व जेवर साफ करने के लिए एक पाउडर फ्री में बांटने लगे. कई लोगों को गंदे जेवर को साफ करके भी दिखाया. इसी बीच मेरे घर में दो लोग घुस गये. इसके बाद उनके कहने पर पैर की बिछिया साफ करने के लिए दिया तो उन्होंने साफ कर दिये. इसी क्रम में एक युवक मेरे गर्दन से चेन निकाल कर कहा कि लाइये इसको भी साफ कर देते हैं और साफ करते हुए कहा कि उसके सोने की चेन को एक छोटे से प्लास्टिक में पैक कर दिया है. कुछ देर बाद इसे खोल कर देख लीजिएगा और वह घर से निकल गये. इसी क्रम में जब प्लास्टिक खोला तो उसमें छोटे-छोटे कंकड़ मिले और चेन गायब थी. इसको लेकर पीड़िता द्वारा रफीगंज थाने में भी शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि शातिर चोर ठगी के नये-नये रास्ते अपना रहे हैं. इसलिए लोग सतर्क रहें और इस तरह का कोई संदिग्ध दिखे तो तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन