ePaper

कोराईपुर गांव के समीप नहर के टूटे तटबंध की नहीं हुई मरम्मत, किसान परेशान

Updated at : 14 Jul 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोराईपुर गांव के  समीप नहर के टूटे तटबंध की नहीं हुई मरम्मत, किसान परेशान

ओबरा प्रखंड के कोराईपुर गांव के समीप मनोरा रजवाहा माइनर में मुख्य नहर का तटबंध पिछले 15 दिनों से टूटा है

विज्ञापन

ओबरा. ओबरा प्रखंड के कोराईपुर गांव के समीप मनोरा रजवाहा माइनर में मुख्य नहर का तटबंध पिछले 15 दिनों से टूटा है. इससे क्षेत्र के किसानों की सिंचाई सुविधा बाधित हो गयी है. ग्रामीण सुनील कुमार, प्रमोद दूबे, पैक्स अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अशोक सिंह, कृष्ण सिंह सहित ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण पिछले 15 दिनों से मुख्य नहर का तटबंध टूटा है. इससे कृषि कार्य पूरी तरह बाधित है. सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व समाजसेवी कमलेश कुमार विकल ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को लेकर लगातार संबंधित विभाग के पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराया जाता है. डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं कनीय अभियंता मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगा दिये गये है. इससे उनका ध्यान नहर पर नहीं है. इधर, मुख्य नहर के तटबंध टूटने से क्षेत्र के खरांटी, गिरा, मनोरा, वाजीतपुर, महुआंव, पोकठा सहित कई गांव के किसानों को सिंचाई करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. कृषि कार्य बाधित है. इस संबंध में सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता बलजीत कुमार ने बताया कि टूटे हुए तटबंध में कार्य प्रगति पर है. जल्द ही मरम्मति कार्य कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शरारती तत्व के लोगों द्वारा माइनर के तटबंध यानी पहले लगाये गये बोरी को हटा दिया है, जिसके कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है. माइनर में संतुलित पानी छोड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन