ePaper

फंदे से लटकता पाया गया जीएनएम के छात्र का शव

Updated at : 06 May 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटकता पाया गया जीएनएम के छात्र का शव

मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के बिच्छहां गांव निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र प्रकाश चंद्रा उर्फ डब्लू के रूप में हुई है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के रामडीहा गांव के समीप जीएनएम के द्वितीय वर्ष के 25 वर्षीय छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की दोपहर की है. मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के बिच्छहां गांव निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र प्रकाश चंद्रा उर्फ डब्लू के रूप में हुई है. वैसे प्रकाश ने फांसी क्यों लगायी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है और नही इसकी जानकारी परिजनों को है. मामला पूरी तरह संदेह के घेरें में हैं. इस घटना के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि प्रकाश चंद्रा पिछले कई वर्षों से औरंगाबाद शहर के रमडीहा गांव में किराये पर रूम लेकर पढ़ाई करता था. मध्यप्रदेश से वह जीएनएम की पढ़ाई भी कर रहा था. वह द्वितीय वर्ष का छात्र था. इसके साथ-साथ वह औरंगाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था. उसके साथ गांव के भी अन्य लोग उसी रूम के बगल में रहकर पढ़ाई करते थे. सोमवार की रात परिजनों से फोन पर प्रकाश से कुछ बातें भी हुई थी. हालांकि, उस समय सब कुछ ठीक-ठाक था. इधर, मंगलवार की दोपहर बगल के रूम में रह रहे छात्रों ने जब काफी देर तक प्रकाश चंद्रा का दरवाजा बंद देखा तो शक हुआ. आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खोला तो छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया. देखा कि प्रकाश का शव पंखे की कुंडी के सहारे लटक रहा है और उसका मोबाइल फोन नीचे गिरा पड़ा है. इसके बाद अन्य छात्रों ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृत युवक के परिजनों व नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारा. थोड़ी देर बाद परिजन भी पहुंच गये. नगर थाने की पुलिस ने परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. परिजनों ने बताया कि मृतक घर का इकलौता चिराग था. उसके पिता देवेंद्र सिंह सरकारी शिक्षक हैं. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वही गांव में मातम पसरा है. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या की है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के चाचा द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन