हल्दी लूटकांड का आरोपित बक्सर से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हल्दी लूटकांड  का आरोपित  बक्सर से गिरफ्तार

औरंगाबाद न्यूज : बक्सर में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : बक्सर में पुलिस ने की छापेमारी

हसपुरा.

हसपुरा थाना की पुलिस ने पचरूखिया में हुए हल्दी लूटकांड के कुख्यात अपराधी रोहतास जिले के औद्योगिक क्षेत्र बक्सर थाना क्षेत्र के रामु बलिया गांव निवासी विकास सिंह को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र बक्सर पहुंची और उसके घर से धर दबोचा. उन्होंने बताया कि विकास सिंह कुख्यात अपराधी है. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर पचरूखिया के पास से हल्दी लदा ट्रक लूट लिया था. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया विकास सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन