ePaper

पेट दर्द से राहत के लिए इंजेक्शन के बाद किशोरी बेहोश, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 24 Aug 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
पेट दर्द से राहत के लिए इंजेक्शन के बाद किशोरी बेहोश, इलाज के दौरान मौत

परिजनों ने झोलाझाप डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. बारुण थाना क्षेत्र के सोनाही गांव में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतक किशोरी की पहचान उक्त गांव निवासी सुनील सिंह की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है. शनिवार की शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह किशोरी सोनी को अचानक पेट में दर्द हुआ. इसके बाद गांव के ही एक डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया गया. डॉक्टर द्वारा उसे दो इंजेक्शन लगाया गया. इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगा और वह अचेत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने किशोरी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचाया, वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. परिजन किशोरी को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज गया ले जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां नगर थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वैसे घटना की सूचना बारुण थाने की पुलिस को दी गयी है. परिजनों ने ग्रामीण क्षेत्र के झोलाझाप डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन