उपहारा में कार-बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
उपहारा में कार-बाइक की टक्कर में  किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेखपुरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर कि मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

फोटो नंबर-13-घटनास्थल पर लोगो की भीड़ गोह. उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर कि मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तेयाप गांव निवासी भरत प्रसाद के पुत्र चंद्रकांत कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत अपने गांव के ही दोस्त पवन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर दाल दरवाने के लिए अरंडा मील गया था. वहां मसूर रखकर दोनों युवक बाइक में तेल भरवाने के लिए उपहारा स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे. शेखपुरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चंद्रकांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही उपहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन