अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत

एनएच 120 गोह-पचरुखिया मुख्य पथ के हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी

विज्ञापन

हसपुरा.

एनएच 120 गोह-पचरुखिया मुख्य पथ के हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही तिलकपूरा गांव निवासी कृष्णा राजवंशी के पुत्र अमित कुमार उर्फ मित्तल के रूप में हुई है. वहीं घायल बली राजवंशी के पुत्र वेंकटेश राजवंशी उर्फ मंगरु मृतक के गांव का ही रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने घर से मौसेरी बहन के घर धुसरी गांव गये थे. बुधवार की रात वापस घर लौटने के दौरान कोइलवां मोड के समीप अज्ञात वाहन दोनों को रौंदती हुई निकल गयी. इस घटना में घटनास्थल पर ही अमित कुमार की मौत हो गयी. वहीं, वेंकटेश राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया. वही वेंकटेश राजवंशी की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी मिली कि उसका उपचार मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया में किया जा रहा है. इधर, हसपुरा थाना की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है, तो वही गांव में मातम पसरा है. हसपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किशोर की मौत हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन