स्थापना डीपीओ से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल

Updated:
विज्ञापन
स्थापना डीपीओ से  मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल

बोले डीपीओ -शिक्षको की समस्या का यथासंभव होगा निदान

विज्ञापन

लंबित भुगतान शीघ्र करने सहित कई समस्याओं पर की चर्चा

कुटुंबा.

शिक्षको का एक शिष्टमंडल शनिवार को जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दयाशकंर सिंह से मिलकर विभिन्न मुद्दो पर बात की.उक्त शिष्टमंडल का नेतृत्व शिक्षक विकाश कुमार विश्वास एवं नीरज कुमार पांडेय ने किया.शिष्टमंडल में शामिल शिक्षकों ने बीपीएससी शिक्षकों के डीए एवं एचआरए को अपडेट करने, मातृत्व अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश का लंबित भुगतान यथा शीघ्र करने, सक्षमता टू में उत्तीर्ण शिक्षकों का प्राण खोलने तथा सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों का पे- प्रोटेक्शन का लाभ देते हुए फिक्सेशन करने आदि कई मुद्दों पर बात की.बातचीत के क्रम में डीपीओ श्री सिंह ने शिक्षकों की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए त्वरित निष्पादित करने कि बात कही. नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन का लाभ देते हुए फिक्सेशन का पत्र शनिवार को हीं कार्यालय से जारी कर दिया गया.बताया कि नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा और उनके वेतन का निर्धारण जल्द हीं होगा. पत्र में डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक तथा विशिष्ठ शिक्षकों को आदेश जारी किया है.डीपीओ ने कहा कि विशिष्ट शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक वेतन निर्धारण प्रपत्र में सभी विवरणी सही-सही अंकित करते हुए आवश्यक सभी कागजात एवं सेवा पुस्तिका के साथ वेतन निर्धारण प्रपत्र संबधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेगें.उन्होंने बताया कि शिक्षक बीईओ द्वारा समर्पित अभिलेख कि जांच करते हुए वेतन निर्धारण प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर स्थापना शाखा में समर्पित करेंगे. फिक्सेशन का पत्र निर्गत करने को लेकर सभी शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं डीपीओ श्री सिंह के प्रति आभार जताया.इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्र,नरेंद्र कुमार नन्द, सुनील कुमार, सुदेश कुमार ठाकुर, अभय कुमार, अमित रंजन भास्कर, भरत भूषण, बिंदेश्वर यादव , नागेन्द्र कुमार, नित्यानंद तिवारी, प्रमोद यादव, कुमार सौरभ, विभा कुमारी, फरहाना कादरी सहित दर्जनो शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन