औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
मृत अधेड़ व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

मृत व्यक्ति की तस्वीर

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में न्यू सोननगर रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस को आशंका है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित न्यू सोननगर रेलवे लाइन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने या उसके झटके से हुई हो सकती है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार बारुण थाना क्षेत्र के पोल संख्या 550 के पास स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसकी उम्र करीब 58 वर्ष प्रतीत होती है. मृतक ने कुर्ता और लुंगी पहन रखी थी. पुलिस आसपास के गांवों और थानों में शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Rajuranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Rajuranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन