ePaper

तमोली मध्य विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Updated at : 19 Apr 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
तमोली मध्य विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मृत शिक्षक की पहचान उक्त गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है. वैसे परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जतायी है

विज्ञापन

औरंगाबाद/ओबरा. ओबरा प्रखंड के तेंदुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 37 वर्षीय शिक्षक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृत शिक्षक की पहचान उक्त गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है. वैसे परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जतायी है. घटना शनिवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि संजय यादव जम्होर थाना क्षेत्र के तमोली मध्य विद्यालय में शिक्षक के तौर पर पदस्थापित थे. 15 दिन पहले वे अपने चाचा मनोज कुमार सिंह के साथ तिलक चढ़ाने गये थे. वापस लौटने के दौरान औरंगाबाद शहर के टिकरी रोड में दुर्घटना में दोनों चाचा-भतीजा घायल हो गये. घटना के बाद संजय यादव का इलाज भी कराया गया था. शनिवार की सुबह वे अपने घर पर खाना खाकर बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक दर्द के साथ उन्हें बेचैनी होने लगी. जब घटना कि सूचना परिजनों ने चाचा मनोज कुमार सिंह को दी तो उन्होंने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मृतक के चाचा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संजय यादव के माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है. संजय के पिता एग्रीकल्चर विभाग में क्लर्क थे. संजय का एक बेटा व एक बेटी है. घटना के बाद से पत्नी पूनम देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संजय यादव की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने घटना कि सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वैसे शिक्षक संजय यादव की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. यह भी कहा जा रहा है कि 15 दिन पूर्व दुर्घटना में उन्हें कुछ अंदरूनी चोटें आयी होगी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन