आपदा के समय अगलगी से बचाव के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित

बारुण प्रखंड अंतर्गत दुधार पंचायत स्थित राजकीय कृत देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया
औरंगाबाद नगर. आपदा प्रबंधन विभाग, जिला अग्निशाम कार्यालय व जूनियर रेडक्रॉस औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बारुण प्रखंड अंतर्गत दुधार पंचायत स्थित राजकीय कृत देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जूनियर रेडक्रॉस के काउंसलर एवं सचिव निरंजय कुमार ने बताया कि अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित के निर्देशानुसार विद्यालय में अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन जिला अग्निशमन कार्यालय के हेड कांस्टेबल कुंदन कुमार, हरे रामजी, रोहित राज, आलोक कुमार द्वारा किया गया. इस प्रशिक्षण में 10वी, 11वीं व 12वीं के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा अगलगी की घटनाएं एवं अग्नि सुरक्षा होने पर क्या करें व क्या न करें विषय से संबंधित पूर्ण जानकारी दी. मास्टर ट्रेनर ने सैद्धांतिक पहलुओं की पूर्ण जानकारी देने के बाद एलपीजी सिलिंडर अन्य ज्वलनशील पदार्थ तथा अन्य उपकरणों द्वारा मॉक ड्रिल किया. भवनों में अग्नि सुरक्षा उपायों व उपकरण तथा रसोई गैस का उपयोग करने के क्रम में विभिन्न सावधानियां, भवनों व व्यावसायिक भवनों में उपलब्ध अन्य ज्वलनशील पदार्थ भवनों में अनावश्यक रूप से कूड़ा करकट एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थो के भंडारण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विशेष प्रकाश डाला गया. रसोई गैस में खाना बनाते समय सिलेंडर के प्रयोग के समय अचानक आग लगने के बाद आग के बुझाने के तरीके की पूर्ण जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, शिवम कुमार, संजय कुमार मेहता, कमल किशोर, आलोक कुमार, अमित कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रवि रंजन कुमार, सुशील कुमार, अजीत कुमार, गौतम जायसवाल, मो अरमान, मो वसीम, विक्रम कुमार, सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार राय, हरिप्रपण शर्मा, रश्मि मिश्रा, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे. काउंसलर निरंजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा एवं मित्रता के सिद्धांत पर संचालित संस्था जूनियर रेड क्रॉस द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए तथा अपर समाहर्ता आपदा औरंगाबाद उपेंद्र पंडित के निदेशानुसार आपदा से संबंधित कई तरह की गतिविधियों का आयोजन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों प्रधानाध्यापक के अनुरोध के आलोक में किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




