सड़क पर अचेत मिली छात्रा, अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर अचेत मिली छात्रा, अस्पताल में मौत

ह भरथौली गांव स्थित एक निजी विद्यालय के तृतीय वर्ग की छात्रा थी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली नहर के समीप एक निजी विद्यालय से पढ़ाई कर घर जाते समय संदिग्ध अवस्था में एक 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. मृत छात्रा की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निधि कुमारी के रूप में हुई है. वह भरथौली गांव स्थित एक निजी विद्यालय के तृतीय वर्ग की छात्रा थी. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर निधि अपने विद्यालय से पढ़ाई कर पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ी. काफी देर तक वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी रही, लेकिन रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया. काफी देर बाद जब कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े निधि पर पड़ी तो उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन