औरंगाबाद में अपराध गोष्ठी में एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षा, 300 दिनों से लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा

Aurangabad News : औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने अपराध गोष्ठी में 300 दिनों से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News : पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बुधवार को सभी एसडीपीओ, डीएसपी एवं अंचल निरीक्षकों (सीआई) के साथ जुलाई माह की अपराध गोष्ठी आयोजित की. बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कांडों के अनुसंधान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी बिंदुवार समीक्षा की गयी.

300 दिनों से लंबित कांडों के निष्पादन का लिया जायजा

अपराध गोष्ठी के दौरान विशेष रूप से 300 दिनों से लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने ऐसे मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करने को कहा.

हत्या और पॉक्सो समेत गंभीर मामलों की थानावार समीक्षा

बैठक में हत्या, पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, मॉब लिंचिंग तथा एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े गंभीर मामलों की भी थानावार समीक्षा की गयी. गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी, अनुसंधान की प्रगति तथा न्यायालय में मामलों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा

स्पीडी ट्रायल वाले मामलों में तेजी लाने का निर्देश

स्पीडी ट्रायल के लिए चिह्नित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

सम्मन और वारंट के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में थानावार गिरफ्तारी, सम्मन एवं वारंट के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. लंबित सम्मन और वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी.

मालखानों और एफएसएल नमूनों की स्थिति की हुई समीक्षा

बैठक में थानों के मालखानों का भौतिक सत्यापन तथा विभिन्न कांडों से संबंधित एफएसएल भेजे जाने वाले लंबित नमूनों की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की गयी. लंबित नमूनों को समय पर एफएसएल भेजने तथा मालखानों में जब्त सामान के उचित रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने अधिकारियों से गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई, लंबित कांडों के निष्पादन और न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की स्थिति पर लगातार नजर रखने और मामलों के अनुसंधान में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन
सुजीत कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन