बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख रुपये की लूट

अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है
नवीनगर. नवीनगर के महुली गांव के समीप नवीनगर-अंबा मुख्य पथ में कलेक्शन कर वापस पैसा लेकर जाने के क्रम में बंधन बैंक कर्मी से बाईक सवार दो लुटेरों ने एक लाख रुपये लूट लिये. कर्मचारी मंटू कुमार रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है जो औरंगाबाद में बंधन बैंक में काम करता है. बैंक का पैसा कलेक्शन कर अपनी बाइक से नवीनगर से औरंगाबाद वापस जा रहा था कि महुली गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो लोगों ने पिस्टल का भय दिखाकर पैसा लूट लिया. लुटेरों में एक हेलमेट लगाये था तथा दूसरा मुंह बांधे था. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक कर्मी के द्वारा पैसा लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




