ePaper

औरंगाबाद के पोस्ट ऑफिस में घुसे लुटेरे, पिस्तौल के दम पर लूट ले गए लाखों रुपए

Updated at : 21 Feb 2025 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी उप डाकघर में शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिहाड़ी उप डाकघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखाकर कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और डाकघर से लाखों रुपये लूट लिए. घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है.

कैसे हुई लूट?

स्थानीय लोगों ने बताया कि छह की संख्या में लुटेरे पोस्ट ऑफिस पहुंचे. उनमें से पांच बदमाश ग्राहक बनकर अंदर घुसे, जबकि एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा. अचानक बदमाशों ने हथियार निकालकर कर्मचारियों को धमकाया, जान से मारने की चेतावनी दी और सभी को एक कमरे में कैद कर दिया. इसके बाद डाकघर में लूटपाट की गई. हालांकि, अधिकृत रूप से लूटी गई राशि की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सूत्रों के मुताबिक करीब 2.43 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर SDPO कुमार ऋषि राज, SI पवन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. लुटेरे किस दिशा से आए और कहां भागे, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस आसपास के इलाकों में CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़े: तेजस्वी के दावे पर ललन सिंह का तंज, कहा -‘सपनों में मुख्यमंत्री बन सकते हैं, हकीकत में नहीं’

लूटकांड से इलाके में दहशत

डाकघर में लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लूटपाट जैसी वारदात से वे चिंतित हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन