ePaper

वाहन की चपेट में आने से अधेड़ घायल, ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम

Updated at : 01 Mar 2026 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से अधेड़ घायल, ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम

AURANGABAD NEWS.थाना क्षेत्र के सिहाड़ी बाजार में नहर पुल के समीप रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बेलगाम वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया और फरार हो गया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर एनएच-120 को जाम कर दिया.

विज्ञापन

फोटो नंबर-2- सड़क जाम करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस प्रतिनिधि, हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी बाजार में नहर पुल के समीप रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बेलगाम वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया और फरार हो गया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर एनएच-120 को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सिहाड़ी गांव के 50 वर्षीय मजदूर लली राम सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी सिहाड़ी नहर पुल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गये. वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो गया. सूचना मिलने पर ग्रामीण घायल को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर विरोध जताया. हसपुरा थाना के एसआइ ओमप्रकाश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के इलाज और सरकारी सहायता देने के साथ पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की. काफी समझाने-बुझाने के बाद दो घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया.समाजसेवी डॉ देवलाल पासवान और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामजीत राम ने कहा कि पुल पर साइड रैलिंग नहीं होने के कारण बराबर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पर्व और त्योहार के समय सड़क जाम रहने के कारण गुजर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गयी. यात्रियों को बस से उतरकर पैदल या छोटी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन