राजस्व कर्मचारियों ने दिया धरना

Updated at : 02 Mar 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों ने दिया धरना

औरंगाबाद न्यूज : कहा-सरकार उनके साथ कर रही सौतेला व्यवहार

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : कहा-सरकार उनके साथ कर रही सौतेला व्यवहार

औरंगाबाद ग्रामीण.

रविवार को शहर के गांधी मैदान में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. धरने के दौरान कर्मियों ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. यदि उनकी मांगों पर सरकार संज्ञान नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में सभी राजस्व कर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को उठाते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को अविलंब गृह जिला में पदस्थापन किया जाना चाहिए. सभी कर्मचारियों के कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार किया जाये और ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2800 निर्धारित किया जाये. नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों एवं शेष पुराने वंचित राजस्व कर्मचारियों को यथाशीघ्र सेवा संपुष्टि करायी जाये. इसके अतिरिक्त पंचायत का प्रभार हटाया जाये और उन्हें राजस्व के अलावे अन्य किसी कार्य में नहीं लगाया जाये. सभी पंचायतों के लिए राजस्व कर्मचारी के अधिक पदों पर यथाशीघ्र बहाल किया जाये. उनकी सुरक्षा और सम्मान की भी गारंटी दी जाये.

बायोमेट्रिक प्रणाली हटायी जाये

बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति बनाने का जो नियम लागू किया गया है, उसे पूर्ण रूप से हटायी जाये. सभी कर्मचारियों को लैपटॉप से ऑनलाइन कार्य करने के लिए आवश्यक उपकरण तथा मॉडम व डोंगल या मोबाइल सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाये. इसके साथ-साथ मासिक रिचार्ज राशि लैपटॉप प्राप्त करने की तिथि से जोड़कर उपलब्ध कराया जाये. राजस्व कर्मचारी को क्षेत्र भ्रमण कर कार्य करने के लिए दो पहिया वाहन भी सरकार दे. पुरानी पेंशन भी बहाल की जाये. कर्मचारियों के हित में निर्गत विभागीय पत्र का सभी सीओ एवं वरीय पदाधिकारी द्वारा अनुपालन करना सुनिश्चित करें एवं राजस्व कर्मचारियों पर अनावश्यक रूप से दंडात्मक कार्रवाई बंद करें. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी आवाज को बुलंद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन