अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, सात घायल
Author Sudhir kumar singh
Updated:
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास हुई घटना
विज्ञापन
मदनपुर.
मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास एनएच 19 पर अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को भी घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की शाम की है. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी बाइक सवार विजय ठाकुर, सुबोध ठाकुर, अशोक कुमार, गया मेडिकल निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी गुलामी देवी, पुत्र शुभम कुमार, सनी कुमार व पुत्री गायत्री कुमारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा गिरी. इसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े लोग भी घायल हो गया. वहीं, घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ आयुष्मान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










