राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, जागरूक नागरिक बनने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग

Aurangabad News : औरंगाबाद के राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ. शिविर में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गुरुवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इस वर्ष शिविर की थीम "जागरूक नागरिक–विकसित राष्ट्र" रखी गई है. शिविर के दौरान स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, नशामुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए अंबेडकर नगर और शाहपुर मोहल्लों में श्रमदान, स्वच्छता अभियान, सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे.

जागरूकता रैली निकालकर दिया सामाजिक संदेश

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय रजक ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार सिंह ने किया. दीप प्रज्ज्वलन के बाद महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे डॉ. नरेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया.

सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है एनएसएस

प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय रजक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही विकसित राष्ट्र की मजबूत आधारशिला होते हैं. वहीं, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों से पूरे समर्पण और उत्साह के साथ शिविर की सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

सात दिनों तक होंगे विविध कार्यक्रम

एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक कुमार ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिनों तक विशेषज्ञ व्याख्यान, जनजागरूकता अभियान, श्रमदान, सामुदायिक सेवा और सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को मजबूत किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और स्वयंसेवक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. तरुण माथुर, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. मो. इरशादुद्दौला, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मो. मतीउर रहमान, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. विनीता शाह, डॉ. एल. कौशल कुमार, डॉ. राजेश कुमार चौधरी, डॉ. मनोज कुमार वाजपेयी, डॉ. सुगेन कुमार, डॉ. संगीता सिंह सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में विश्वास व्यक्त किया गया कि यह विशेष शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ करेगा.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन