ePaper

टैगोर विद्यापीठ अंबा में मनायी गयी रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती

Updated at : 10 May 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
टैगोर विद्यापीठ अंबा में मनायी गयी रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती

सुंदर लेखनी के लिए सम्मानित किये गये बच्चे

विज्ञापन

सुंदर लेखनी के लिए सम्मानित किये गये बच्चे अंबा. प्रखंड मुख्यालय अंबा के टैगोर विद्यापीठ में शनिवार को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर विजय कुमार कश्यप एवं संचालन शिक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने किया. डायरेक्टर ने उनके के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर की पहचान साहित्यकार, कवि, विचारक व लेखक के रूप में है. उन्हें हिंदी का कुलगुरु भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि कोलकाता के एक बंगाली ब्राह्मण में सात मई 1861 में रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ था. उनके पिता का नाम देवेंद्र नाथ टैगोर एवं माता का नाम शारदा देवी था. बंगाली कैलेंडर के अनुसार, रवींद्रनाथ की जयंती अक्सर बैसाख महीने के 25वें दिन मनायी जाती है. इस वर्ष नौ मई को यह दिवस मनाया गया. प्राचार्य नीरज कुमार ने स्वागत भाषण के दौरान आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी से सीख लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि 1913 में गीतांजलि पुस्तक के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस क्रम में आलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा सुंदर लेखन वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय की छात्रा पलक, आयुषी, प्रियंका, ब्यूटी, अनुष्का, प्रीति, शशि, प्रियांशु, राखी, कोमल, शालू, निधि, मधु, आदिल, छात्र आदर्श, शुभम, गुनगुन, राजू, समीर, कार्तिक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजना कुमारी ने किया. इस मौके पर शिक्षिका आशा गुप्ता, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, रोजी हसन, सविता सिंह, प्रिया सिंह, ज्योत्सना कुमारी, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, स्नेहा सिंह, अंजली कुमारी, आफरीन परवीन, सोनम कुमारी, निशा कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन