औरंगाबाद में निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं पर मंथन, कन्हाई कुमार बने संगठन के जिला सचिव

Updated:
विज्ञापन

निजी शिक्षण संस्थान में प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

Aurangabad News : ओबरा में निजी शिक्षण संस्थानों की बैठक आयोजित, स्कूलों के नवीनीकरण और यू-डायस कोड से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

Aurangabad News : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टोन हिल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों, निदेशकों और प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष लोकेश दुबे ने किया. बैठक में ओबरा प्रखंड के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, निदेशक और प्राचार्य शामिल हुए.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी निजी शिक्षण संस्थान संगठन को मजबूत करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने सभी संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की.

कन्हाई कुमार बने जिला सचिव

बैठक में सर्वसम्मति से ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक कन्हाई कुमार को संगठन का जिला सचिव मनोनीत किया गया. नवनियुक्त जिला सचिव कन्हाई कुमार ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ किया जायेगा. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की.

नवीनीकरण और यू-डायस कोड की समस्याओं पर चर्चा

बैठक में निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसमें विद्यालयों के नवीनीकरण, नये रजिस्ट्रेशन और यू-डायस कोड से संबंधित आ रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की ओर से सामूहिक पहल करने का निर्णय लिया गया.

हर माह बैठक आयोजित करने पर बनी सहमति

संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर माह बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी. बैठक में निर्णय लिया गया कि निजी विद्यालयों के सामने आने वाली समस्याओं को संगठन के स्तर पर प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा. इसके साथ ही संगठन के कोष को मजबूत करने पर भी सर्वसम्मति बनी.

संगठनात्मक कार्यों को बेहतर बनाने की अपील

इस अवसर पर जिला उपसचिव नौशाद परवीन और जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ने भी शिक्षकों और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया. उन्होंने जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठनात्मक कार्यों का बेहतर संचालन करने की अपील की. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष लोकेश दुबे ने संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया.

कई निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में ओमप्रकाश, प्रवीण, सुबोध कुमार सिंह, सुनील कुमार, डॉ. शशिकांत, अमित कुमार, रंजन तिवारी, पप्पू पांडेय समेत स्टोन हिल, सनराइज, एनईवी द पब्लिक स्कूल, ग्रेट बुद्धा, जुम एकेडमी, दया इंग्लिश, भाभा कॉन्वेंट, बुद्धा पब्लिक, विद्या निकेतन समेत कई निजी विद्यालयों के प्राचार्य और संस्थापक मौजूद रहे.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन