सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

सदर प्रखंड के फेसर पंचायत के दरियापुर गांव में हालात बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर शहर से लेकर गांव तक जागरूकता फैलायी जा रही है. वहीं सदर प्रखंड के फेसर पंचायत के दरियापुर गांव में हालात बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है. गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं. इससे आवागमन में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है. आये दिन दोपहिया वाहन चालक, बुजुर्ग व बच्चे इस रास्ते पर फिसलकर घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है, लेकिन आज तक इसके निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सरपंच प्रतिनिधि डॉ रामजनम यादव ने बताया कि हर मौसम में यह मार्ग जलजमाव से भरा रहता है. बरसात में हालात और भी भयावह हो जाती हैं. गांव की बड़ी आबादी इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरती है, लेकिन जन प्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. ग्रामीण बजरंगी विश्वकर्मा, अभय यादव, दुर्गा यादव, श्रीकांत सिंह, सुरंजन पासवान, अमन यादव, जितेंद्र यादव, नीतीश ठाकुर, कमलेश कुमार उर्फ गोरा, अमरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. रात में इधर से गुजरना भी मुश्किल है. गांव के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि समय रहते इस रास्ते को पक्का किया जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दरियापुर गांव में आने जाने के लिए सोन कैनाल पर बना पुल काफी जर्जर है. कभी भी अनहोनी हो सकता है. फिलहाल पुल से केवल दो पहियां वाहनों का आवागमन हो रहा है. इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. सोन कैनाल पर पुल का नवनिर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन