पुलिस की गश्ती गाड़ी के उड़े परखच्चे, पांच पुलिस कर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की गश्ती गाड़ी के उड़े परखच्चे, पांच पुलिस कर्मी घायल

गाड़ी पर सवार सभी की जान बाल-बाल बच गयी.

विज्ञापन

बारुण (औरंगाबाद). बारुण थाना की गश्ती गाड़ी में अज्ञात कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस पदाधिकारी व जवान घायल हो गये है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. हालांकि, गाड़ी पर सवार सभी की जान बाल-बाल बच गयी. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मंगलवार की रात हाइवे पर पुलिस दल द्वारा गश्ती की जा रही थी. एएसआइ परमानंद यादव व पुलिस जवान गश्ती पर थे. इस दौरान रात के 12 बजे के करीब रिलायंस पेट्रोल पंप व पुनपुन नदी के बीच पीछे से तेज रफ्तार एक अज्ञात कंटेनर ने गश्ती दल की बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर में गश्ती दल की गाड़ी पर सवार पुलिस पदाधिकारी सहित चार लोग घायल हो गये. वहीं गश्ती दल की बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद अज्ञात कंटेनर भाग गया. घायलों में एएसआइ परमानंद यादव, होमगार्ड जवान मधुरेंद्र कुमार सिंह, रवींद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव व चालक अश्विन कुमार सिंह शामिल है. सभी का इलाज बारुण के सीएचसी में कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वाहन का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन