ePaper

ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

Updated at : 09 Jul 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

पाली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी

विज्ञापन

कोंच. गया-गोह मुख्य मार्ग के पाली गांव के समीप एक तेज रफ्तार सवारी व बाइक की जोरदार टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक की मौत हो गयी.प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें मोटरसाइकिल सवार रोशन कुमार जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया, जहां जितेंद्र यादव के पुत्र रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक थाना क्षेत्र के मझियावां गांव का रहने वाला था. वहीं ऑटो में सवार नेहोरा गांव के मखसूदन प्रजापत, प्रिया कुमारी, रीभा कुमारी, खुशबू कुमारी व रंजू कुमारी सहित पांच लोग घायल हो गये हैं. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. घायल ऑटो सवार सभी लोग गया वागेश्वरी से शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे. इस दौरान इस तरह की घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन