मां-बाप से भरोसेमंद कोई नहीं

Updated at : 24 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
मां-बाप से भरोसेमंद कोई नहीं

Aurangabad news. संतान के लिए मां-बाप से भरोसेमंद कोई नहीं है. आप सभी छात्राएं सोच-समझ कर पग रखें. माता-पिता हमेशा संतान के हित की बात करते हैं. ये बातें अंबा थाना की पुलिस पदाधिकारी किरण कुमारी ने सोमवार को महिला कॉलेज मुड़िला अंबा में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहीं.

विज्ञापन

कुटुंबा. संतान के लिए मां-बाप से भरोसेमंद कोई नहीं है. आप सभी छात्राएं सोच-समझ कर पग रखें. माता-पिता हमेशा संतान के हित की बात करते हैं. ये बातें अंबा थाना की पुलिस पदाधिकारी किरण कुमारी ने सोमवार को महिला कॉलेज मुड़िला अंबा में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन व सोशल साइट से परहेज करें और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें. अगर नहीं पढ़ने का मन करता है, तब भी कुछ पढ़िए. जब मन में अच्छाई लायेंगे, तो बुराई स्वतः दूर हो जायेगी. व्यक्ति के जीवन में सफलता मेहनत व संघर्ष मिलती है शार्टकट से नहीं. बगैर अभिभावक की अनुमति के किसी से मिलने नहीं जाएं. सामाजिक व नैतिक मूल्यों में गिरावट नहीं आना चाहिए. उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े मसले को लेकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया. बताया कि सोशल साइट के जरिये बहुत सारी गलत गतिविधियां संचालित होती हैं, जिनके चक्कर में छात्राएं पड़ जाती हैं और कई तरह की घटनाएं घटती हैं. उन्होंने बताया कि माता-पिता से बड़ा कोई शुभचिंतक उनका नहीं है. इसलिए उन्हें उनकी बात अवश्य माननी चाहिए. कहा कि यह पढ़ाई करने की उम्र है. माता-पिता ने उन्हें घर से बाहर निकाल कर पढ़ने की अनुमति दी है, यह बड़ी बात है. उनलोगों को भी चाहिए कि माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें. कोई ऐसी गतिविधि में शामिल न हो जिससे परिवार की मान-मर्यादा गिरे. उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है.छात्राओं के साथ उन्होंने अपना नंबर भी साझा किया और कहा कि यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो कॉल कर जानकारी दें. आसपास की कोई महिला यदि किसी कारण से घर में प्रताड़ित हो रही हो तो उसे भी जागरूक करें. उन्होंने महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है. इसके लिए हम सबों को संयम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. मौके पर पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमारी, प्रो बृजनंदन पाठक, प्रो सुनील कुमार सिंह, प्रो संजय कुमार सिंह, प्रो दिलीप कुमार, प्रो वृंदा कुमारी, किरण कुमारी, प्रभा कुमारी समेत महाविद्यालय के कर्मी, छात्राएं व अन्य पुलिसकर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन