अंबा बाजार में सामूहिक शौचालय नहीं, यात्रियों को हो रही परेशानी

अंबा होकर जाती है यूपी, एमपी, बंगाल, छत्तीसगढ़ व दिल्ली के की यात्री बसें
कुटुंबा. प्रखंड मुख्यालय बाजार अंबा में सामूहिक शौचालय व यूरिनल का घोर अभाव है. ऐसे में यात्रा करने वाले यात्री गंभीर रूप से परेशान दिखते हैं. आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी यात्री दैनिक उपयोग के लिए आवश्यक संसाधन के लिए भटकते दिखते है. इसके बावजूद इसके प्रति न कोई प्रतिनिधि और न कोई अधिकारी सजग है. यहां तक की सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवी भी इस लाइलाज समस्या पर चर्चा नहीं करते है. जानकारी के अनुसार अंबा बाजार से होकर विभिन्न दिशा की ओर जाने वाली सवारी बस खुलती है. बाजार के मुख्य चौक से पूरब ब्लॉक रोड से देव की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी खुलती है. वहीं नवीनगर रोड से जपला एनटीपीसी व डिहरी ऑन सोन तथा सासाराम की ओर गाड़ी जाती है.चौक से दक्षिण दिशा के हरिहरगंज रोड के बस स्टैंड से झारखंड,एमपी, छत्तीसगढ़,उड़ीसा आदि राज्यो के प्रमुख शहरों में पहुंचने वाली गाड़ियो अस्थाई स्टैंड है.इधर सतबहिनी रोड से गया शहर के अलावे, धनबाद, बोकारो व बंगाल के कोलेकात्ता तथा वाराणसी,गदिल्ली इलाहाबाद आदि प्रमुख स्थानों के लिए गाड़ी खुलती है. जानकारी के अनुसार उक्त किसी रोड में अभी तक सरकारी या निजी तौर पर सामूहिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है.यात्रा के दौरान बाहर जाने वाले या फिर दूसरे शहर से यात्रा कर वापस लौटने वाले यात्री नित्य क्रिया के लिए सड़क के किनारे भटकते फिरते है.कहीं भी उन्हें मल-मूत्र त्याग करने के लिए सुरक्षित जगह नहीं दिखता है.पुरूष यात्री तो इधर-उधर होकर नित्य क्रिया से निबट लेने का प्रयास करते है. महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है.ऐसे भी अंबा बाजार की सड़के संकीर्ण हो गयी है. विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है.
क्या बताते हैं प्रमुख
प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अंबा पंचायत भवन के समीप एक सामूहिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, पर बस स्टैंड से काफी दूर है. बाजार के विभिन्न रोड में जहां पर बस का ठहराव है. वहां पर शौचालय बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा. इसके लिए सरकारी जमीन की आवश्यकता है. जमीन के लिए सीओ को पत्र लिखा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




