Bihar News: औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने चार वर्षीय बच्ची को रौंदा, घटना के विरोध में सड़क जाम कर की आगजनी

Updated at : 03 Dec 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसा

सड़क हादसा

Bihar News: औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने एक चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया है, जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ में ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने एक चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना मंगलवार की देर शाम की है. मृतका की पहचान गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी घनश्याम शर्मा की पुत्री के रूप में हुई है. मृतका अपने नाना के घर रहती थी. वह घर से निकलकर सड़क के बगल में खेल रही थी. ठीक उसी वक्त एक अज्ञात गाड़ी किसी वाहन के ओवरटेक के क्रम में बालिका को रौंदती हुई निकल गई. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

मौके पर हुई बच्ची की मौत

ग्रामीणों के अनुसार मृतका अपने नाना स्व रामप्रवेश शर्मा के घर अपनी मां सोना देवी के साथ देवकली में ही रह रही थी और वह एकलौती पुत्री थी . मामा के घर काफी दुलार मिल रहा था. हालांकि उसे जिंदा समझ कर परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के चीत्कार से आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े. इधर घटना के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर अगजनी करते हुए जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे.

Also Read: Bihar News: मधेपुरा में ADM ने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद सड़क जाम

ग्रामीणों एवं परिजनों का कहना था कि,पदाधिकारी जबतक घटनास्थल पर नहीं पहुंचेंगे तब कोई आगे की प्रक्रिया नहीं की जाएगी. सड़क पर शव को रखकर परिजन पदाधिकारियों की आने की बाट जोहने लगे. इधर पैक्स चुनाव के कारण पदाधिकारी भी व्यस्त थे. ओबरा पुलिस के साथ राजस्व कर्मचारी राजू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकीन आक्रोशित नहीं माने. अंततः कुछ लोगों के समझाने – बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. जल्द मुआवज दिलाने की बात कही गई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. आक्रोशितों के विरोध के बाद सड़क पर कई किलोमीटर तक जाम उत्पन्न हो गया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन