ePaper

पंडित नेहरू के पदचिह्नों को अपनाने की जरूरत

Updated at : 14 Nov 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित नेहरू के पदचिह्नों को अपनाने की जरूरत

राष्ट्र के उत्थान के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी

विज्ञापन

राष्ट्र के उत्थान के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी प्रतिनिधि, अंबा. बच्चे देश के भविष्य हैं. हम इन्हें सींच कर जिस ओर ले जायेंगे, देश का भविष्य भी उस ओर जायेगा. ये बातें विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंबा के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहीं. विद्यालय परिसर में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. प्राचार्य के साथ अन्य शिक्षकों ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है. बच्चों के बेहतर विकास के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के पदचिह्नों को अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि वे सफल नेतृत्वकर्ता थे. गुलामी की जंजीरों में जकड़े होने के कारण देश की आर्थिक स्थिति काफी बदतर थी. इसके बावजूद भी उन्होंने देश का सर्वांगीण विकास किया. प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे छोटे बच्चों से काफी स्नेह रखते थे. यही कारण है कि उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है. इस दौरान बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराया गया. शिक्षक लालचंद साव, अनिल कुमार यादव, राकेश पांडेय, अजय कुमार, कृष्ण प्रसाद वर्मा, जय हिंद प्रसाद, उमेश तिवारी, इंदू देवी, प्रशांत कुमार, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रमोद कुमार, रोहित कुमार आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन