ePaper

खिरियावा मोड़ के समीप दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की उड़ायी संपत्ति

Updated at : 24 Nov 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
खिरियावा मोड़ के  समीप दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की उड़ायी संपत्ति

पुलिस के लाख प्रयास और शांति के दावे के बीच चोरों का दु:साहस जारी है

विज्ञापन

मदनपुर. पुलिस के लाख प्रयास और शांति के दावे के बीच चोरों का दु:साहस जारी है. बंद घरों को निशाना बनाने का क्रम भी जारी है. बेखौफ चोरों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा मोड़ के समीप दो बंद घरों से लाखों के सामान उड़ा लिये. घटना रविवार रात की है. जानकारी मिली कि खिरियावा मोड निवासी रामजी कुमार यादव और मोहन सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली. गृहस्वामी रामजी कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है. वे अपने परिवार के साथ जमुनिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गये थे. कमरे में रखे गोदरेज और बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के हाथ का कंगन, मांगटीका, ढोलना, दो अंगूठी, चांदी के पायल, चेन और गले की पसूली के साथ-साथ 20 हजार रुपये नकद उड़ा लिये. वहीं, रामजी कुमार यादव के घर से थोड़ी दूर पर स्थित मोहन सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी. मोहन सिंह ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के घर इटकोहिया शादी समारोह में गये थे. सोमवार की सुबह आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना दी गयी कि आपके घर का ताला टूटा है. जब वहां पहुंचे तो देखा कि घर के चार कमरों का ताला टूटा है. घर में रखे गोदरेज और ट्रंक का ताला तोड़कर नथुनी, मांग टीका, अंगूठी, कपड़े और 40 हजार नकद गायब है. इधर, पीड़ितों ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी गयी. सूचना पर पहुंची टीम ने घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन