Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़े धमाके की साजिश कर रहे थे नक्सली, पुलिस ने नाकाम की योजना
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2024 6:58 PM
Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने पचरूखिया पहाड़ व गोबरदह गांव के समीप से तीन प्रेशर आईईडी और 47 केन आईईडी बरामद किया है. पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को ध्वस्त किया है. सर्च अभियान पर रहे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की योजना को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. बड़ी बात यह है कि पुलिस ने पचरूखिया पहाड़ व गोबरदह गांव के समीप से तीन प्रेशर IED और 47 केन IED बरामद किया है. पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. कार्रवाई व बरामदगी से संबंधित जानकारी सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने साझा की है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया पहाड़ एवं गोबरदह गांव के समीप नक्सलियों की गतिविधि जारी है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी,जिसमें एसडीपीओ सदर दो के साथ-साथ सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के सहायक समादेष्ठा उपेंद्र प्रताप सिंह को शामिल किया गया. गठित टीम द्वारा उक्त इलाके में सर्च अभियान चलाया गया.
अभियान जारी रहेगा
28 सितंबर को पचरूखिया एफओबी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से तीन-तीन किलो का तीन प्रेशर IED और गोबरदह गांव के समीप से 47 केन IED बरामद किया गया. केन IED का वजन एक से दो किलोग्राम के करीब था. सभी IED को चिन्हित स्थान पर सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट कर दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल ध्वसत हुआ है. नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान भी जारी रहेगा.इस कार्रवाई में मदनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार के अलावे अन्य जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में मदनपुर के दक्षिणी इलाके से पुलिस ने लगातार IED बरामद किया है. एक –दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये IED को बरामद कर पुलिस ने विनष्ट किया है.
इसे भी पढ़ें: Smart Meter में गड़बड़ी, बिहार सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने खोला मोर्चा, किया सवालों का बौछार
Champaran Flood: गंडक नदी के प्रलयकारी बाढ़ की चपेट मे आने से चम्पारण तटबंध टूटा, अफरा तफरी मची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










