औरंगाबाद: झारखंड से स्कूटी पर लाई जा रही थी विदेशी शराब! एनटीपीसी खैरा पुलिस ने दबोचा, 27 लीटर से अधिक शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब और स्कूटी समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड से लाई जा रही 27.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Liquor Smuggling: एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड निर्मित विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से कुल 27.750 लीटर शराब बरामद की है. शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है.

गुप्त सूचना पर खैरा बाजार में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में एक व्यक्ति के स्कूटी से शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही एसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खैरा बाजार में छापेमारी की.

इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. उसकी पहचान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित दंगवार गांव निवासी अखिलेश मेहता के पुत्र वैभव कुमार के रूप में हुई.

27.750 लीटर शराब और स्कूटी जब्त

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से झारखंड निर्मित कुल 27.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया.

पुलिस शराब और स्कूटी को थाने लेकर पहुंची और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ शराब तस्करी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वैभव कुमार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गयी थी और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
सौरभ कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन