औरंगाबाद में एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देव कुमार सेन ने 13 बिहार बटालियन का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर देते कैडेट्स

एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देव कुमार सेन ने 13 बिहार बटालियन एनसीसी, औरंगाबाद का निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेट्स की गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया.

विज्ञापन

NCC Inspection: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देव कुमार सेन ने मंगलवार को 13 बिहार बटालियन एनसीसी, औरंगाबाद के कार्यालय का निरीक्षण किया. औरंगाबाद पहुंचने पर बटालियन के प्रशासी पदाधिकारी कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. ब्रिगेडियर देव कुमार सेन ने कैडेटों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों, प्रशिक्षण और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के माध्यम से मिलने वाले अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने बटालियन कार्यालय के विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने जेसीओ, एनसीओ और सिविल स्टाफ से मुलाकात कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को देखकर ब्रिगेडियर देव कुमार सेन ने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की बेहतर कार्यशैली की सराहना करते हुए इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया.

कैडेटों की गतिविधियों की ली जानकारी

कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने ग्रुप कमांडर को 13 बिहार बटालियन एनसीसी के अधीन संचालित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी दी. उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण, कैडेटों की गतिविधियों और बटालियन की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया.

मौके पर सूबेदार मेजर रमेश पात्रा, प्रधान लिपिक मनोज कुमार समेत बटालियन के सैन्य और असैन्य कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
सुजीत कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन