औरंगाबाद में धान रोपनी का लक्ष्य करीब! हसपुरा में 99% काम पूरा, जानिए अपने प्रखंड का हाल

Updated:
विज्ञापन

खेत में लगाया गया धान का फसल

Aurangabad Dhan Ropni: औरंगाबाद जिले में मानसून की सक्रियता के साथ धान रोपनी का काम तेजी से चल रहा है, अब तक 83% लक्ष्य पूरा हो चुका है. हसपुरा, बारुण, दाउदनगर जैसे प्रखंडों में काम लगभग अंतिम चरण में है. बाकी बचे क्षेत्रों में बारिश पर निर्भरता बनी हुई है.

विज्ञापन

Aurangabad Dhan Ropni: जिले में मानसून की सक्रियता के बीच धान की रोपनी का काम तेजी से चल रहा है. मंगलवार तक जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले करीब 83 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. जिले में इस वर्ष 1.76 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया है. इसके विरुद्ध अब तक 1,42,593 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है. अभी 33,407 हेक्टेयर में रोपनी बाकी है.

हसपुरा में सबसे अधिक रोपनी

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार हसपुरा धान की रोपनी में सबसे आगे है. यहां 10 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 9,997 हेक्टेयर में रोपनी हो चुकी है. बारुण में 17 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 16,992 हेक्टेयर और दाउदनगर में 14 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 13,984 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है.

ओबरा में 20 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 19,973 हेक्टेयर, गोह में 18 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 16,943 हेक्टेयर और औरंगाबाद प्रखंड में 14 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 10,472 हेक्टेयर में रोपनी पूरी हुई है.

नवीनगर में 16,722 हेक्टेयर में हुई रोपनी

कुटुंबा में 20 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 14,042 हेक्टेयर, नवीनगर में 24 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 16,722 हेक्टेयर, मदनपुर में 10 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 6,841 हेक्टेयर और रफीगंज में 18 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 11,244 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है.

देव प्रखंड में रोपनी की स्थिति सबसे पीछे है. यहां 11 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 5,183 हेक्टेयर में ही धान की रोपनी हो सकी है.

बारिश हुई तो जल्द पूरी होगी रोपनी

जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने बताया कि इस वर्ष मौसम की बेरुखी और बारिश की कमी के कारण असिंचित क्षेत्रों में धान की रोपनी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नहीं हो सकी है. नहर के कमांड एरिया में धान की रोपनी लगभग पूरी हो चुकी है.

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में बारिश शुरू हुई है. यदि बारिश का दौर जारी रहा तो किसान जल्द ही धान की शेष रोपनी पूरी कर लेंगे. इससे जिले में धान की रोपनी का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है.

प्रखंडवार धान रोपनी की स्थिति

प्रखंडलक्ष्यरोपनी
हसपुरा10,000 हेक्टेयर9,997 हेक्टेयर
बारुण17,000 हेक्टेयर16,992 हेक्टेयर
दाउदनगर14,000 हेक्टेयर13,984 हेक्टेयर
ओबरा20,000 हेक्टेयर19,973 हेक्टेयर
गोह18,000 हेक्टेयर16,943 हेक्टेयर
औरंगाबाद14,000 हेक्टेयर10,472 हेक्टेयर
कुटुंबा20,000 हेक्टेयर14,042 हेक्टेयर
नवीनगर24,000 हेक्टेयर16,722 हेक्टेयर
मदनपुर10,000 हेक्टेयर6,841 हेक्टेयर
रफीगंज18,000 हेक्टेयर11,244 हेक्टेयर
देव11,000 हेक्टेयर5,183 हेक्टेयर
कुल1,76,000 हेक्टेयर1,42,593 हेक्टेयर

बोले डीएओ

“नहर के कमांड एरिया में धान की रोपनी लगभग पूरी हो चुकी है. पिछले दो दिनों से बारिश शुरू हुई है. यदि बारिश का दौर जारी रहा तो किसान जल्द ही शेष रोपनी पूरी कर लेंगे.”

संदीप राज, जिला कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
अंबुज कुमार

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन