किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद

Updated:
विज्ञापन
किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए  सांसद

कुटकु डैम में फाटक लगाने और किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड परिसर में किसानों का धरना 92वां दिन भी जारी

विज्ञापन

रफीगंज.

उत्तर कोयल नहर के कुटकु डैम में फाटक लगाने और किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड परिसर में किसानों का धरना 92वां दिन भी जारी रहा. किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुरजोर तरीके से अपनी मांगे भी उठायी. बुधवार को किसान मजदूर मोर्चा मगध के बैनर तले जारी धरना के समर्थन में सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया. सांसद ने कहा कि उनके ही अथक परिश्रम से लगातार प्रदर्शन हो रहा है. उत्तर कोयल नहर अब लाइन पर आ गयी है. धीरे-धीरे कार्य शुरू हो गया है. साथ ही सभी केनाल का डीपीआर जमा हो गया है. जल्द ही काम चालू होगा. मुख्य रूप से कुटकु डैम में फाटक लगाने की वार्ता हुई है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी इसके बारे में जानकारी दी गयी है. झारखंड के जल साधन मंत्री व सचिव के साथ स्थल का निरीक्षण किया है. धरना-प्रदर्शन सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए किया जाता है. लाल पानी जल्द खेतों तक पहुंचेगी. धरनार्थियों से कहा कि बहुत दिन से आप लोग धरना पर बैठे हैं, धरना को आप लोग समाप्त करें. इसके बाद आगे की जो वार्ता है उसे किया जायेगा. डॉ तुलसी यादव, लड्डू खान, सिद्धि यादव ने कहा कि वह खुशी जाहिर करते है कि सांसद ने उनकी बातें सुनी. जब तक अधूरे कार्य पूरे नहीं हो जाते और हमारे खेतों में लाल पानी नहीं आ जाता तब तक हम लोग धरना पर बैठे रहेंगे. ज्ञात हो कि किसानों का अनिश्चितकालीन महाधरना 15 जनवरी से प्रारंभ है. मौके पर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, भोला वर्मा, लालधारी चौधरी, सुधीर चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव, जयप्रकाश प्रजापति, अवधेश पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन