ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र का दाउदनगर में स्वागत, पिछड़ा-अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का स्वागत करते नेता एवं कार्यकर्ता
Aurangabad News : ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दाउदनगर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया.
Aurangabad News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र के दाउदनगर आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. सिपहां गोरेया बाबा स्थल के समीप आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज मजबूत होने की उम्मीद
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रकाश चंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठेगी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए होगा उपयोगी
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रकाश चंद्र का संगठनात्मक अनुभव और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रियता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी.
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, युवा नेता धीरज कुमार, प्रखंड सचिव उमेश पासवान, कृष्णा पासवान, भाजपा नेता अनूप मनोहर, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.
विधायक ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान और विश्वास उन्हें जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि मिली नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे.
Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










