औरंगाबाद में जन्मदिन पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

केक काटकर शिविर का उद्घाटन करते विधायक ,डीएम व अन्य

Aurangabad News : औरंगाबाद में समाजसेवी राहुल राज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : जन्मदिन को सेवा और मानवता के उत्सव में बदलने का अनूठा उदाहरण शुक्रवार को औरंगाबाद में देखने को मिला. रक्तदान जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राहुल राज के जन्मदिन के अवसर पर भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया. पूरे कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवता का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनुपम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष मो. एहसान सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल

रक्तदान जन सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिला अस्पताल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना था, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. शिविर में राहुल गुप्ता, ज्ञानदीप कुमार, हिमांशु सिंह, विवेक सिंह, सुनील कुमार, आदर्श कुमार, मोहित चौधरी, गौतम, सूरज, चंदन सहित दर्जनों रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

'रक्तदान ही महादान' : विधायक प्रकाश चंद्रा

इस अवसर पर विधायक प्रकाश चंद्रा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बनाना चाहिए. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अधिक से अधिक लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं.

सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं राहुल राज

कार्यक्रम में बताया गया कि रक्तदान अभियान और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल राज को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है.

जिलाधिकारी का भी मनाया गया जन्मदिन

कार्यक्रम का भावनात्मक क्षण तब आया, जब जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा का भी जन्मदिन होने की जानकारी मिलने पर मंच पर मौजूद अतिथियों ने उन्हें सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार पिंटू, राकेश कुमार बघेल सहित समिति के अनेक सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन