गोरकट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से दुर्व्यवहार व गाली-गलौज

Updated:
विज्ञापन
गोरकट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से दुर्व्यवहार व गाली-गलौज

औरंगाबाद न्यूज : जेसीबी का शीशा तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : जेसीबी का शीशा तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, गोह.

उपहारा थाना क्षेत्र के गोरकट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ अतिक्रमणकारियों ने गाली-गलौज और बदसलूकी की. यही नहीं, आक्रोशितों ने विरोध के दौरान जेसीबी का शीशा भी तोड़ दिया, जिससे अफरातफरी मच गयी. सूत्रों के अनुसार, गांव के बबलू सिंह व धीरज साव के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. प्रशासनिक जांच के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित हुआ था. इसके बावजूद बबलू सिंह की ओर से रास्ता जबरन अवरुद्ध किया गया था. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गोह अंचलाधिकारी अजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. जब कार्रवाई शुरू हुई, तो अतिक्रमणकारियों ने पुलिस व अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इस मामले में सीओ ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसमें बबलू सिंह सहित कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है.

एक आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, आलोक सिंह ने बताया कि जिस प्लॉट नंबर से अतिक्रमण हटाना था, उस प्लॉट से नहीं हटाया गया है. प्रशासन ने मनमाने तरीके से दूसरे प्लॉट की चहारदीवारी तोड़ दी है. इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन