ePaper

सिंदुरिया में अधेड़ की गला रेतकर निर्मम हत्या

Updated at : 01 Jan 2026 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिंदुरिया में अधेड़ की गला रेतकर निर्मम हत्या

आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ एनएच 19 को जाम कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की, गुरुवार की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे घर से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने शव देखा

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ एनएच 19 को जाम कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गुरुवार की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे घर से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने शव देखा बारुण. बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में नववर्ष के पहले ही दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. सिंदुरिया गांव निवासी रमेश सिंह के 41 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. शव नेशनल हाईवे व सिंदुरिया गांव के समीप मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और भय का माहौल कायम हो गया. वैसे स्थानीय लोगों ने सुबह नेशनल हाईवे के किनारे घर से कुछ ही दूरी पर शव देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये. अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. शव की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी गयी. कुछ ही क्षण में वहां आक्रोश फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ एनएच 19 को जाम कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, एसडीपीओ संजय पांडेय व बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क जाम हटवाया. एसपी ने आक्रोशितों को स्पष्ट किया की बहुत जल्द अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे. अंतत: पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर जांच को आगे बढ़ाया. मृतक के परिजन और ग्रामीण हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा. फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी पहलुओं पर जांच की गयी है. जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. साथ ही बताया कि परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन