औरंगाबाद के दाउदनगर में मजदूर-किसानों का जुटान, संगठन मजबूत करने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन
संगठन से ही मिलेगा अधिकार, गांव-गांव तक चलेगा सदस्यता अभियान :सांसद राजाराम सिंह

बैठक में शामिल सांसद राजाराम सिंह एवं अन्य

अखिल भारतीय खेत ग्रामीण एवं मजदूर सभा ने दाउदनगर प्रखंड के हरिनगर गांव में एक बैठक आयोजित की. इस दौरान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया. सांसद राजाराम सिंह ने मजदूरों और किसानों की एकजुटता को उनकी ताकत बताया.

विज्ञापन

Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड की तरार पंचायत के हरिनगर गांव में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण एवं मजदूर सभा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया.

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया.

महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवाद, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन जैसे मुद्दे ग्रामीण समाज के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान संगठित जनसंघर्ष और मजबूत जनसंगठन के माध्यम से ही संभव है. इसलिए गांव-गांव तक संगठन का विस्तार जरूरी है.

सांसद राजाराम सिंह ने एकजुटता पर दिया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि खेत मजदूरों, गरीब किसानों और मेहनतकश जनता की एकजुटता ही उनके अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने कहा कि जब तक मेहनतकश वर्ग संगठित नहीं होगा, तब तक उसके अधिकारों की लड़ाई प्रभावी तरीके से नहीं लड़ी जा सकती. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन की सदस्यता लेने और जनसंघर्ष को मजबूत बनाने की अपील की.

सदस्यता अभियान से मजबूत होगा जनाधार

भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण एवं मजदूर सभा के जिला सचिव चंद्रमा पासवान ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में किसानों और मजदूरों को संगठित कर उनके संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत जनाधार तैयार करना है.

उन्होंने कहा कि संगठन आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा.

बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला कमेटी सदस्य एवं पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य पिंटू मेहता, नरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र वर्मा, विकास कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, राजू कुमार, नंदलाल राम, कैश खान, रुस्तम खान सहित कई लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: औरंगाबाद पुलिस का एक्शन, छह कुर्की वारंट पर कार्रवाई, एक वारंटी गिरफ्तार और दो ने किया


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन