औरंगाबाद: भाई के ससुराल से लौट रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा, पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Author Vinay singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

जीटी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में औरंगाबाद के 25 वर्षीय युवक विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. एक खड़े वाहन से बाइक टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Aurangabad Raod Accident News : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल गांव के समीप जीटी रोड पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में औरंगाबाद जिले के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास आमस के पथरा गांव स्थित भाई के ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बुधौल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई. जिसके बाद वह बाइक से गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने कुलच दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही जान चली गयी.

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक

आमस थाना के एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बिगहा निवासी महेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास कुमार आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव स्थित अपने भाई के ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बुधौल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई.

सड़क पर गिरते ही अज्ञात वाहन ने कुचला

टक्कर के बाद विकास कुमार सड़क पर गिर पड़े. इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके सिर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सन्न रह गए.

दो घायल, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है.

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है.

ALSO READ: पटना के राजीव नगर हत्याकांड में कार्रवाई, प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा इलाज


विज्ञापन
विनय सिंह

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन