ePaper

मैट्रिक व इंटर के स्टूडेंट्स पांच तक भरेंगे परीक्षा फाॅर्म

Updated at : 22 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर के स्टूडेंट्स पांच तक भरेंगे परीक्षा फाॅर्म

2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने जारी की तिथि, रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार नंबर, आपार व इमेल आइडी के साथ फोटो व मोबाइल फोन जरूरी

विज्ञापन

2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने जारी की तिथि

रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार नंबर, आपार व इमेल आइडी के साथ फोटो व मोबाइल फोन जरूरी

औरंगाबाद/अंबा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है. पिछले दिन 19 सितंबर से विभाग का पोर्टल खुल गया है. अगले महीने पांच अक्तूबर तक परीक्षा फाॅर्म भरा जायेगा. इसके लिए तीन अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क जमा किया जायेगा. बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क निर्धारित समय से दो दिन पहले तक जमा कर दिया जायेगा. वे हीं उक्त तिथि तक परीक्षा फाॅर्म भर सकते है. बोर्ड ने बताया कि इस बार की परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड ने दो प्रकार का आवेदन प्रपत्र वेबसाइट पर लोड किया है. वर्ष 2025-26 के लिए रजिस्ट्रड नियमित व स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए ए और बी दो खंड में फाॅर्म भरा जाना है. ए ग्रुप में स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम आदि सारा विवरण पहले से ही आवेदन प्रपत्र पर प्रिटेंड है, जिसमें किसी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं करना है. विद्यार्थी क्रम संख्या 16 से लेकर 35 तक के डिटेल्स विवरण खुद से भरेंगे.

रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुरूप परीक्षा प्रपत्र भरने का प्रावधान

बोर्ड ने स्टूडेंट के नाम व संकाय के अनुरूप विभाग के पोर्टल पर मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड व परीक्षा आवेदन प्रपत्र अपलोड कर दिया है. संस्था के प्रधान को डाउनलोड कर संबंधित स्कूल व कॉलेज के बच्चों को रजिस्ट्रेशन कार्ड व आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है. बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी हरहाल में रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुरूप हीं परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरेंगे. इस दौरान विषय या अन्य विवरणियों में किसी तरह से चेंजिंग नहीं किया जायेगा. इस दौरान नियमित, स्वतंत्र के साथ-साथ पूर्ववर्ती, समुन्नत व कंपार्टमेंट कोटि के बच्चे परीक्षा आवेदन प्रपत्र भर सकते है. इधर, हाइ स्कूल व इटंरस्तरीय संस्थानों में नौवींं व 11वीं के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मैट्रिक व इंटर के फाॅर्म भरने के लिए भीड़ लग रही है. जिले में 239 हाइ स्कूल हैं, जहां मैट्रिक व इंटर की पढाई होती है. वहीं विभिन्न प्रखंडों में 20 वित्त रहित इंटर कॉलेज है. सभी जगह त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है.

फाॅर्म भरने के आवश्यक कागजात जरूरी

मैट्रिक व इंटर के बच्चों को आवेदन प्रपत्र के तहत ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरा जाना है. इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार नंबर, आपार व इमेल आइडी, बैंक अकाउंट पासबुक के छाया प्रति के साथ एक कलर फोटो जरूरी है. आवेदन प्रपत्र भरने के दौरान स्टूडेंट को अपना शारीरिक पहचान के साथ-साथ फाइनल परीक्षा में उत्तर देने का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी मीडियम में से किसी एक को इंगित करना होगा.

क्या बताते हैं डीपीओ

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) भोला कुमार कर्ण ने बताया कि इस बार जिले में 38715 बच्चे मैट्रिक में नामांकित हैं. वहीं इंटर स्तरीय संस्थान के विभिन्न संकायों में 32552 नियमित छात्र-छात्राएं है. इसके अलावा कंपार्टमेंटल, पूर्ववर्ती, स्वतंत्र व समुन्नत कोटि के विद्यार्थी भी परीक्षा फाॅर्म भरेंगे. मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चों को निर्धारित तिथि के अंदर शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भर कर संबंधित संस्था में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन