ePaper

जोड़ें.....बिजली के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए बड़े पैमाने पर किया गया काम

Updated at : 12 Aug 2025 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
जोड़ें.....बिजली के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए बड़े पैमाने पर किया गया काम

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का भाषण एलइडी स्क्रीन पर सुना

विज्ञापन

दाउदनगर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद किया. इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दाउदनगर द्वारा बारुण रोड स्थित सरस्वती पैलेस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का भाषण एलइडी स्क्रीन पर सुना. इस अवसर पर बिजली विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के बारे में जानकारी से संबंधित हैंडबिल वितरित किया गया. दाउदनगर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन करमा, हाई स्कूल संसा व हायर सेकेंडरी स्कूल तरारी में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यपालक अभियंता मो मुख्तार आलम ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दाउदनगर के अंतर्गत 25 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर नगर पर्षद के मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, उप मुख्य पार्षद कमला देवी, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू नेता व तरार के मुखिया शशि भूषण सिंह, रालोमो नेता अजय कुशवाहा, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जनसुराज के नेता फजलुर्रहमान, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, जदयू प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता, छात्र जदयू नेता मंगल चंद्रवंशी, जदयू नेता विजय पासवान, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, चिंटू मिश्रा, सीमन कुमारी, जय गोविंद प्रसाद, सीमा देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनंतु लहरी, बबलू कुमार, सिटी मैनेजर विनय प्रकाश, समाजसेवी सफदर हयात, मो अनवर फहीम, भाजपा नेता अनूप मनोहर आदि मौजूद थे. संसा हाई स्कूल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल व तरारी में भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश वर्मा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन