सामूहिक विवाह : 19 जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उठे हजारों हाथ

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :24 Apr 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक विवाह : 19 जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उठे हजारों हाथ

गांधी मैदान में समाजसेवी संस्था आर्यन महाजन नाटय परिषद के तत्वावधान में बुधवार की रात नि:शुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. शहर के गांधी मैदान में समाजसेवी संस्था आर्यन महाजन नाटय परिषद के तत्वावधान में बुधवार की रात नि:शुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पहले भी संस्था द्वारा आठ आयोजन किये जा चुके है. नगर पर्षद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी राजन सिंह, समाजसेवी लोजपा नेता डॉ प्रकाश चंद्रा, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. एक साथ 19 जोड़े की शादी उत्साह पूर्वक माहौल में करायी गयी. वर -वधु पक्ष से दर्जनों लोग शामिल हुए थे. बड़ी बात यह है कि हजारों लोगों ने ईश्वर का जयघोष करते हुए नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया. संस्था के अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा महाजन नाट्य परिषद के नाम से संस्था का गठन किया गया था. 21 वर्ष पूर्व उक्त संस्था को आर्यन महाजन नाट्य परिषद का नाम दिया गया. तब से लेकर लगातार संस्था के कार्यकर्ता समाजिक गतिविधियों पर ध्यान दे रहे है. इधर अतिथियों ने समारोह की सराहना की. साथ ही सहयोगात्मक भूमिका भी निभायी. बड़ी बात यह है कि जब एक साथ दूल्हा -दुल्हन मंच पर पहुंचे तो इस मांगलिक दृश्य को देख हजारों लोगों ने उनका अभिनंदन किया.

इनकी हुई शादी

रफीगंज के बौर गांव निवासी सुषमा भारती का विवाह कोठिया निवासी विवेक के साथ हुआ. पौथू बेरी की सुमन कुमारी की शादी देव के चांदपुर गांव निवासी सोनु कुमार के साथ, सुंदरगंज अमौना गांव के शीला कुमारी की शादी फेसर के लाजय राम के साथ, बस पड़ाव गांधी मैदान की सुषमा कुमारी की शादी परैया चंदौली के प्रवीण कुमार के साथ, महदीपुर की राधा कुमारी की शादी चंदौली के चिंटू कुमार के साथ, ढोंगरा चंदौत की पूजा कुमारी की शादी संडा मटपा के जितेंद्र कुमार के साथ, तेंदुआ गणपत की ममता कुमारी की शादी पडरावा के मिथुन कुमार के साथ, फेसर की बैजंती कुमारी की शादी विशुनपुर के रामदयाल कुमार के साथ, हजारी कर्मा की संध्या कुमारी की शादी मंजूराही के बिडू कुमार के साथ, गांधी मैदान की काजल कुमारी की शादी बिहारी बिगहा के गोविंद भुइंया के साथ, बस पड़ाव की सुमन कुमारी की शादी मंझार के विश्वजीत कुमार के साथ, बेहरीखाप की पार्वती कुमारी की शादी कर्मा बसंतपुर के रमेश कुमार के साथ, झारखंड के बसरी की शारदा कुमारी की शादी सतर निवासी दीपनारायण कुमार के साथ, सिमरी की अंजनी कुमारी की शादी मानिकपुर के सूरज कुमार के साथ, मथुरापुर की कौशल्या कुमारी की शादी घेजना निवासी अमरेश कुमार के साथ, मंझौली की शीला कुमारी की शादी झारखंड के गाराचक निवासी अजय कुमार के साथ, कर्मडीह की कविता कुमारी की शादी बारुण के जयमल कुमार के साथ, चापुक की सोनम कुमारी की शादी बड़वा बसंतपुर निवासी शंभू कुमार के साथ एवं महशू की आरती कुमारी की शादी रफीगंज के गोराडीहा निवासी चंदन कुमार के साथ करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन