अनाथ लड़की की शादी का गवाह बने ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
अनाथ लड़की की शादी का गवाह बने  ग्रामीण

औरंगाबाद न्यूज : 25 अप्रैल को शादी संपन्न

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : 25 अप्रैल को शादी संपन्न

प्रतिनिधि, हसपुरा.

एक ओर जहां बगैर तिलक दहेज की शादी पूरी नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर डुमरा ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने डुमरा गांव के ही स्व रामदेयाल साव की पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी बगैर तिलक-दहेज के 25 अप्रैल शुक्रवार को संपन्न करायी. लड़का हसपुरा बाजार के भोला साव के पुत्र पंकज कुमार हैं. श्याम किशोर यादव ने बताया कि लड़की अनाथ है. इसके माता-पिता नहीं हैं. अनाथ को लेकर शादी में काफी परेशानी हो रही थी. सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने मन में ठान लिया कि अनाथ लड़की की शादी जरूर कराऊंगा और 25 अप्रैल को डुमरा गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर पूरी तरह हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हो गयी. उन्होंने कहा कि डुमरा गांव सहित आसपास के लोगों का पुरजोर सहयोग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन